बाढ़ से प्रभावित होने वाले 18 जिलों में बनेंगे 100 स्थाई शरणालय

0
743

जिला संवादाता

लखनऊ, 08 जनवरी। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बाढ़ से प्रभावित होने वाले 18 जिलों में 100 स्थाई शरणालय बनाने का मन बना चुकी है। जिसको लेकर बैठक हो गई और इसका बजट भी निश्चित कर लिया गया है।

बाढ़ प्रभावित जनपदों में जनता को राहत देने के लिये योगी सरकार एक सराहनीय कदम उठाने जा रही है। सरकार द्वारा 100 स्थाई शरणालय के लिए यूपी सरकार ने 622 करोड रुपये खर्च करने की तैयारी कर ली है। बाढ़ के दौरान 3000 से अधिक लोगों को स्थाई रूप से आश्रय देने की व्यवस्था की जाएगी। जिसमे मुख्य रूप से अमरोहा, आजमगढ़, बाराबंकी, बिजनौर, बदायूं , फर्रुखाबाद, गोंडा, हरदोई, कन्नौज, कासगंज ,खीरी, कुशीनगर, मऊ, मेरठ, मुजफ्फरनगर, शाहजहांपुर, सीतापुर, उन्नाव में इसको बनाने की रूप रेखा बनने लगी है। बाढ़ से 18 जिलों के 702 गांवों के करीब 2 लाख लोग प्रभावित होते हैं। इनका निर्माण तीन चरणों में किया जायेगा तो पुरे होकर 100 स्थाई संग्रहालय बनकर तैयार होंगे। सबसे पहले अति संवेदनशील 10 जिलों में शरणालय बनाये जायेंगे। दूसरे और तीसरे चरण में 45-45 स्थलों पर इनका निर्माण कराया जायेगा। 3000 वर्ग मीटर क्षेत्र में दो मंजिला बनकर शरणालय तैयार होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here