उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त : प्रियंका सिंह

0
2212
जिला संवाददाता

कानपुर, 08 जून। आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेत्री प्रियंका सिंह ने राजधानी लखनऊ में एससी—एसटी कोर्ट परिसर में सरेआम पुलिस हिरासत में हत्या पर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि बुधवार को राजधानी की कोर्ट में हुई हत्या की वारदात भाजपा सरकार की कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगाता है। इसमें मासूम निर्दोष दो साल की बच्ची के पीट पर गोली लगी। न्यायालय के न्यायिक के मंदिर में प्रशासनिक लापरवाही के चलते उत्तर प्रदेश सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रहे गई है, अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। न्याय के मंदिर जैसे पवित्र न्यायालय परिसर में हत्या होना यह दर्शाता है कि उत्तर प्रदेश सरकार, शासन चलाने में असफल साबित हो रही है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है।

आप नेता प्रियंका सिंह ने कहा कि अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश की झलक दूर तक दिखाई नहीं देती और पूरी तरह से प्रदेश में गुंडा, माफिया और अपराधियों का राज कायम हो गया है। जनता अपने आप को इस भाजपा सरकार में असुरक्षित महसूस कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here