कोहरे की वजह से ट्रेलर पीछे से जा घुसा डम्फर

0
407

कानपुर, 12 जनवरी। कड़ाके की ठंड चलते बिधनू -सेन थानाक्षेत्र अंर्तगत शुक्रवार सुबह तड़के घने कोहरे की वजह से ट्रेलर पीछे से डम्फर में जा घुसा | जिससे चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया वहीं परिचालक के कोई चोट नही आई | सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाते हुये छतिग्रस्त डम्फर को हाइवे से हटाया।

ठण्ड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है और जिसके चलते आद्रता में कमी आ रही है यही कारण है की हाइवे पर दुर्घटनाओं का सिलसिला भी जारी हो गया है। इसी कड़ी में बिधनू थानाक्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों के घायल होने की जानकारी प्राप्त हुई है। शुक्रवार सुबह तड़के घने कोहरे की वजह से ट्रेलर पीछे से डम्फर में जा घुसा | जिससे चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया वहीं परिचालक के कोई चोट नही आई | सूचना मिलते ही हाइवे पर पेट्रोलिंग क्र रही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घालय को पास के अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उसका इलाज शुरू हुआ। वहीँ परखच्चे उड़े वाहन को हाइवे से अलग करवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here