भाजपा सरकार है अलग , अब परिवार वाली पार्टियों का समय हुआ खत्म : आरके सिंह

0
2028

 

कानपुर देहात, 02 जून । केंद्र सरकार के सफल नौ वर्ष होने के चलते सरकार के मंत्री और सांसद जनता तक सरकार की उपलब्धियां बता रहे हैं। जनपद में पहुँचे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने प्रेस वार्ता कर सरकार की योजनाओं का बखान किया। वहीं उन्होंने पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के पहले की सरकारों में यूपी में डॉन रहते थे जो निवेश करने वालों के पास पेटी लेकर वसूली करते थे। वहीं इस सरकार में लाखों करोड़ों के निवेश हो रहे हैं। वहीं उन्होंने बताया कि आने वाले समय मे भारत दुनिया की सबसे बड़ी महाशक्ति बनने जा रहा है। अन्य पार्टियों पर तंज कसते हुए बोले कि परिवार वाली पार्टियों  का हुआ अंत।

 

मोदी सरकार में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह और गुजरात में सांसद प्रदेश महामंत्री विनोद चावड़ा कानपुर देहात में सरकार नौ साल बेमिसाल पर एक कार्यक्रम में भाजपा कार्यकाल पहुँचे। यहां पर सबसे पहले दीप प्रज्वलित किया गया और प्रेस वार्ता की शुरुआत हुई। केंद्रीय मंत्री ने सरकार की सभी उपलब्धियों की जानकारी दी । उन्होंने बताया कि उनकी सरकार इस वक़्त दुनिया की सबसे बड़ी पांचवी अर्थव्यवस्था वाला देश है जो आने वाले 2027 तक तीसरे नम्बर पर आ जायेगा। यह कहकर उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि एक बार फिर से केंद्र में मोदी सरकार बनने वाली है। वहीं उन्होंने बताया कि इन नौ वर्षों में जितना विकास भारत मे हुआ है वह पूरी दुनिया के किसी देश मे नही हुआ है। उन्होंने बताया केंद्र की मोदी सरकार ने बिना भेदभाव के पूरे देश मे 305 करोड़ पक्के मकान जनता को दिए हैं जिसमे 70 लाख सिर्फ उत्तर प्रदेश में हैं। वहीं अपने विभाग की बात करते हुए उन्होंने बताया कि पहले जितनी खपत बिजली की थी उससे सात प्रतिशत तक बिजिली कम बनती थी। लेकिन जब से मोदी सरकार आई है तब से अब तक उनकी सरकार ने सबसे पहले दो करोड़ 80 लाख लोगों का विधुतीकरण किया है। जिसमे 75 लाख लोग उत्तर प्रदेश के हैं। जिसके चलते उन्होंने एख लाख 84 हजार मेगा वाट बिजली जोड़ी भी है। यही नही वह अन्य देशों को बिजली निर्यात भी करते हैं। स्वास्थ सेवाओं की बात करते हुए उन्होंने बताया कि देश मे छः करोड़ 25 लाख आयुष्मान कार्ड बने हैं जिसमे पांच लाख तक इलाज लाभार्थी कहीं भी करा सकता है। वहीं किसानों की बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने अब तक दो करोड़ 55 हजार किसान सम्मान निधि दी है। उत्तर प्रदेश में हुए इन्वेस्टर समिटी की बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहले जब 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में सरकार थी तो यहां निवेश करने वाला कोई नही था जो निवेश करता था उसके यहां प्रदेश में रहने वाले डॉन अटैची लेकर वसूली करने पहुँच जाते थे। अब योगी सरकार में कई लाख करोड़ का निवेश उत्तर प्रदेश में आया है।

नही फ्री होगी बिजली

पत्रकार वार्ता में एक सवाल पर की क्या राजस्थान की तरह यहां बिजली फ्री होगी तो उस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिजली मुफ्त नही हो सकती हैं । बिजली को बनानेम कोयला लगता है जो पैसे से आता है, लोग लगते हैं जिसकी तनख्वाह दी जाती है। तो बिजली फ्री करना असंभव है। जो सरकार बिजली फ्री करने की बात करती है वह जनता के साथ दोखा कर रही है। इसका खामयाजा लोगों की पीढ़ियों को झेलना पड़ेगा। कार्यक्रम में गुजरात के सांसद विनोद छाबड़ा, केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, विद्यायक अरुण पाठक, एमएलसी अविनाश सिंह चौहान , जिला पंचायत अध्यक्ष नीरज रानी, कानपुर के भाजपा के जिलाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा के साथ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here