भाजपा के वरिष्ठ नेता विनीत अग्रवाल शारदा पहुँचे कानपुर, मीडिया से बातचीत करते हुए किया बड़ा दावा

0
2236

 

कानपुर 03 मई । निकाय चुनाव 2023 का लगातार चुनाव प्रचार तेजी के साथ हो रहा है। इसी कड़ी में भाजपा के फायरब्रांड नेता व भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा कानपुर पहुंचे जहां उन्होंने कानपुर के विभिन्न बाजारों में व्यापारियों से जनसंपर्क करते हुए जगह-जगह भाजपा की महापौर प्रत्याशी प्रमिला पाण्डेय एवं सभी वार्डों के भाजपा सभासद प्रत्याशियों के पक्ष में सभी प्रत्याशियों को भारी मतों से विजय बनाने की व्यापारियों से अपील की है।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कानपुर के प्रमुख बाजारों में पदयात्रा करते हुए व्यापारियों की महत्वपूर्ण सभा / बैठकों को संबोधित करते हुए व्यापारियों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा अपने मताधिकार का प्रयोग करें और भाजपा प्रत्याशियों को भारी वोटों से विजयी बनाएं।

वहीं जनसंपर्क के साथ पत्रकार वार्ता के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा की उत्तर प्रदेश में आज व्यापारी चैन की सांस ले रहा है। जिस तरह से सपा सरकार में गुंडे माफियाओं का राज था, वह यूपी में पूरी तरह से खत्म हो चुका है। योगी सरकार में अपराधी या तो आज जेल में है या फिर उत्तर प्रदेश छोड़कर जा रहा है नहीं तो यमराज के पास पहुंचाने का भी काम हो रहा है। योगी जी के नेतृत्व में व्यापारियों के विकास के लिए बेहतर से बेहतर कार्य किए जा रहे हैं। शारदा ने व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि कानपुर के विकास के लिए प्रमिला पाण्डेय पुनः बढ़-चढ़कर काम करेंगी और व्यापारियों के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ देंगी।

वही विनीत शारदा ने कहा कि आज मैं पूरे प्रदेश भर का दौरा करते हुए कानपुर पहुंचा हूं। साथ ही उन्होंने कहा कि व्यापारी आम जनमानस का का समर्थन श्री मोदी श्री योगी के नाम पर भारतीय जनता पार्टी के साथ है। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं 17 के 17 महापौर भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। कानपुर के साथ- साथ अधिकांश चेयरमैन, पार्षद और सभासद भारतीय जनता पार्टी जीत कर प्रदेश भर में कमल खिलायेगी।
श्री शारदा ने कहा व्यापारी के मान सम्मान की चिंता हमेशा भाजपा ने की है, आगे भी हमेशा करेगी। व्यापारी हमारी आत्मा है। श्री योगी जी ने उत्तर प्रदेश को नई पहचान दी विकास किया है। अपराध मुक्त एवं अपराधी मुक्त प्रदेश दिया है। युवा के हाथ में रोज़गार दिया है। सपा ने युवा के हाथ में बन्दूक, चाकू, तमंचा दिया था। हमने राम राज्य दिया है। हमने रोज़गार और लैपटॉप दिया है। सपा ने रावण राज दिया था सपा वाले औरंगजेब, गौरी, बाबर, जिन्ना को पूजने वाले लोग हैं। हम राम को पूजने वाले हैं। शारदा ने कहा कि 2024 में श्री मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे 80 की 80 लोक सभा प्रदेश की इस बार भाजपा जीतेगी ।
प्रेस वार्ता में व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक मुकुंद मिश्र, मणिकांत जैन, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी मोहित पाण्डेय, अनूप तिवारी, राजेश गुप्त, प्रवीण गुप्त, मनीष त्रिपाठी, अमित मिश्रा आदि थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here