500 वर्षों बाद रामलला अपने मंदिर में विराजे : योगी

0
1300

अयोध्या, 22 जनवरी। रामलला की अभिजीत मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा हो गई। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए गर्भगृह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बैठे थे। प्राण प्रतिष्‍ठा के बाद सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 500 साल बाद रामलला अपने मंदिर में विराजे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस क्षण को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं है। ऐसा लग रहा है हम त्रेतायुग में आ गए हैं। 500 साल बाद रामलला अपने मंदिर में विराजे हैं। आज हर घर में राम नाम है। पूरा देश राममय हो गया है। इसके लिए बहुसंख्यक ने बहुत लड़ाई लड़ी। सीएम योगी ने कहा कि मंदिर वहीं बना है, जहां संकल्प लिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here