मुख्यमंत्री ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

0
684

लखनऊ,07 मार्च । भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरूवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन परिसर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व गृहमंत्री पंडित गोविंद वल्लभ पंत भारत माता के महान सपूत थे। वह महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। महात्मा गांधी द्वारा देश की आजादी के लिए समय—समय पर चलाये जाने वाले आन्दोलनों में अग्रणी भूमिका के निर्वहन के लिए वह आन्दोलन में कूद पड़े थे। 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश के पुनर्गठन के बाद उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने उत्तर प्रदेश की व्यवस्था को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने का काम किया। 1937 में संयुक्त प्रान्त के मुख्यमंत्री के रूप में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी । हिन्दी भाषा को उन्होंने सम्मान देने का काम किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के प्रभारी विजयंत पाण्डंया,उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक,प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी,महापौर सुषमा खर्कवाल व अन्य प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here