मंगलपुर थाने में जमकर चले ईंट पत्थर, पुलिस ने कुछ लोगों को किया गिरफ्तार

0
3155

रिपोर्ट – गौरव शुक्ला

कानपुर देहात, 29 अप्रैल । जनपद के मंगलपुर थानाक्षेत्र में अश्लील हरकत के विरोध में देर रात थाने में जमकर पत्थर चलने लगे। इस दौरान कुछ पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस ने कुछ दबंगों को पकड़ कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

मंगलपुर थानाक्षेत्र में रहने वाले एक वकील की बेटी के साथ कुछ लोगों ने छेड़छाड़ कर दी। जिसके विरोध में जब वकील पड़ोस में रहने वाले संतोष के पास गए तो उनके बीच कहा सुनी हो गई। जिसके चलते आपस मे विवाद बढ़ गया। इसी के बाद संतोष और कुछ लोगों ने मिलकर वकील के घर पर हमला कर दिया। संतोष के साथ लगभग 25 से 30 लोगों ने मिलकर पथराव कर दिया। इस दौरान कुछ पत्थर थाने परिसर में भी आये जिसमे कुछ पुलिस कर्मीयों के भी चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पांच थानों की फोर्स मौके पर पहुँच गई और उन्होंने मोर्चा संभाला । इसमें दो दर्जन से अधिक दबंगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडे ने बताया कि लगभग 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जांच की जा रही है किसकी संलिप्तता इस मामले में है उसी आधार पर कार्यवाही की जाएगी। घटना के समय पास में शादी भी थी जिसके चलते वहां पर बाहर से भी आये कुछ लोग थे इसी आधार पर जो दोषी नही होंगे उनपर कार्यवाही की जाएगी। लेकिन जिनकी इस मामले में संलिप्तता है उस पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here