ग्राम्य विकास आयुक्त उत्तर प्रदेश जी. एस. प्रियदर्शी को मिला “जल प्रहरी” सम्मान

0
836

प्रमुख संवाददाता

जल प्रहरी सम्मान पाने वाले सभी अधिकारियों को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दी बधाई

लखनऊ :13 दिसम्बर । जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के तत्वावधान में ‘जल प्रहरी सम्मान समारोह 2023 : जल संरक्षण पर एक पहल’ कार्यक्रम का आयोजन नई दिल्ली में (बुधवार) 13 दिसम्बर 2023 को आयोजित किया गया। न्यू महाराष्ट्र सदन के.जी. मार्ग नई दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों व उच्चाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में अतिथि उमेश पाटिल, लोकसभा सदस्य, पर्वत भाई पटेल, लोक सभा सदस्य, राजेन्द्र सिंह , वाटरमैन ऑफ इंडिया, अशोक शेट्टी , लोक सभा सदस्य,डॉ. भागवत किशनराव कराड वित्त राज्य मंत्री, रमनकांत त्यागी , अध्यक्ष, भारत नदी परिषद, उपस्थित रहें।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जल संरक्षण के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के ग्राम्य विकास आयुक्त व ग्राम्य विकास विभाग की पूरी टीम की सराहना की है। जल प्रहरी सम्मान पाने वाले सभी अधिकारियों को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बधाई दी है और कहा है कि ग्राम्य विकास विभाग ने अनेक उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है, जिसके लिए विभागीय अधिकारी बधाई के पात्र हैं।

कार्यक्रम में जल सुरक्षा एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले अधिकारियों को ‘जल प्रहरी’ सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के लिए उत्तर प्रदेश में सराहनीय कार्य के लिए 2002 बैच के आईएएस एवं आयुक्त, ग्राम्य विकास विभाग, उत्तर प्रदेश जी एस प्रियदर्शी को भी पुरस्कृत किया गया।

आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री/ग्राम्य विकास मन्त्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में ग्राम्य विकास आयुक्त जी एस प्रियदर्शी सहित ग्राम्य विकास विभाग की पूरी टीम ने जल संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के लिए उत्तर प्रदेश में सराहनीय कार्य किये हैं। उनके प्रयासों से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में भविष्य के जल संकट को दूर करने में सफलता मिली है बल्कि स्वच्छ पेयजल भी ग्रामवासियों को मिल रहा है। जल संरक्षण हेतु उनके उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए जल शक्ति मंत्रालय, दिल्ली द्वारा आयोजित ‘जल प्रहरी’ सम्मान से नवाजा गया है। कार्यक्रम में मौजूद समस्य अतिथियों ने जल प्रहरी सम्मान प्रदान करते हुए आयुक्त, ग्राम्य विकास विभाग, उत्तर प्रदेश को बधाई दी।

कार्यक्रम में तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी कानपुर देहात सौम्या पाण्डे व वर्तमान मुख्य विकास अधिकारी कानपुर देहात श्रीमती लक्ष्मी नागप्पन को भी जल संरक्षण व संवर्धन के लिए कार्य कराने हेतु जल प्रहरी सम्मान से सम्मानित किया गया।
आयुक्त, ग्राम्य विकास विभाग श्री जी एस प्रियदर्शी को जल प्रहरी सम्मान दिल्ली में मिलने की जानकारी पर उनके विभाग में खुशी का माहौल है। आयुक्त की उपलब्धि पर विभागीय अधिकारियों और कर्मियों ने आयुक्त महोदय को बधाई दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here