मेघालय, गुजरात और सिक्किम के राज्यपाल पहुंचे श्रीराम के दरबार

0
600

अयोध्या, 31 मार्च। श्रीरामलला के दरबार में रविवार को तीन प्रदेशों के राज्यपालों ने दर्शन-पूजन किया। इसमें मेघालय के राज्यपाल फागू चौहान, गुजरात के राज्यपाल देवव्रत आचार्य और सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप विग्रह का विधि-विधान से दर्शन पूजन किया। इससे पहले अयोध्या पहुंचने पर राज्यपालों को सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अतिथियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे।

सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने कहा की अयोध्या पहुंचकर आनंद की ऐसी अनुभूति हो रही है, जिसकी अभिव्यक्ति नहीं कर सकता। जिस मजबूत संकल्प शक्ति के कारण आज भगवान श्रीराम का दर्शन करने का अवसर मिल रहा है, उसका बहुत आनंद है। उन्होंने कहा कि रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हैं। भगवान रामलला का स्वरूप भी उसी के अनुरूप बनाया गया है। बहुत पहले महात्मा गांधी जी ने रामराज्य की परिकल्पना की थी, मुझे खुशी है कि ये परिकल्पना साकार हो रही है। उन्होंने कहा कि शायद ही दुनिया में किसी स्थान पर इतनी भीड़ हो रही है। यहां सब व्यवस्थित चल रहा है, तो कौन ऐसा अभागा होगा जो भगवान राम का दर्शन पाने की उत्सुकता नहीं रखता होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here