टिकेट न मिलने पर सपा से दिया ब्लॉक अध्यक्ष ने इस्तीफा

0
1834

रिपोर्ट- विवेक त्रिवेदी

कानपुर देहात, 28 अप्रैल (राजपुर)। समाजवादी पार्टी के सक्रिय ब्लॉक अध्यक्ष ने नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए टिकट ना मिलने पर सपा जिला अध्यक्ष के नाम त्यागपत्र सौंपा।

राजपुर नगर पंचायत के चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। लगभग ढाई दशक से समाजवादी पार्टी के लिए काम कर रहे कार्यकर्ता ने आज समाजवादी पार्टी में टिकेट न मिलने के चलते जिला अध्यक्ष को त्यागपत्र देते हुए पार्टी से अपनी नाराजगी जाहिर की है। इसी के साथ अपने दायित्वों से मुक्त करने के लिए अपील की है। ब्लॉक अध्यक्ष  वही त्यागपत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। राजपुर नगर पंचायत के शिव नगर निवासी ठाकुर राज नारायण सिंह कई वर्षों से समाजवादी पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे थे। जिसके चलते समाजवादी पार्टी ने उन्हें राजपुर का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया था । इसके बाद से ठाकुर राज नारायण सिंह ने समाजवादी पार्टी की नीति और कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने पार्टी पर आरोप लगाते हुए बताया कि शीर्ष नेतृत्व ने उनके साथ पक्षपात का रवैया किया। जिसकी वजह से उन्हें राजपुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद का टिकट नहीं दिया गया । इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी ईमानदारी से पार्टी में कार्य करने की सजा मिली है।उन्होंने सपा जिला अध्यक्ष के नाम त्यागपत्र सौंपा है इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि पार्टी से प्राथमिक व सक्रिय सदस्यता से त्याग पत्र दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here