Uncategorized

UP Weather Today: यूपी के इन जिलों में बारिश के आसार, छाएगा कोहरा

यूपी में बादलों की एंट्री, पूर्वी हिस्सों में बारिश तो सुबह कोहरे का असर, गोरखपुर से वाराणसी तक बारिश की संभावना, सुबह छाएगा कोहरा

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गंभीर चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ का असर पूर्वी यूपी के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है। आज गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज समेत पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं, सुबह के समय कई जगहों पर हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।

दूसरी ओर, पश्चिमी यूपी में भी बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। यहां आसमान में बादल छाए रहने से धूप का असर कम दिखाई दे सकता है।

वाराणसी में सबसे अधिक 30.1°C तापमान दर्ज

आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में दिन के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। गोरखपुर मंडल में पारा सामान्य से नीचे रहा, जबकि आगरा मंडल में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। वाराणसी एयरपोर्ट पर प्रदेश का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.1°C रिकॉर्ड किया गया।

कानपुर में 9.4°C पहुंचा रात का तापमान

रात के तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ। प्रयागराज और लखनऊ मंडल में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा। वहीं, कानपुर शहर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 9.4°C दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button